मध्य प्रदेश

टीएलएम से बच्चों को पढ़ाने में होती है सुविधा, मेला में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

सिलवानी। जनपद शिक्षा केंद्र में बुधवार को टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेला का आयोजन किया गया। जनपद शिक्षा केंद्र सिलवानी के बीआरसीसी शैलेन्द्र यादव के निर्देश पर मेला आयोजित किया गया। जिसमें सभी शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी ने अपने हाथ से बनाए टीएलएम का प्रदर्शन किया। विज्ञान, गणित, हिंदी तीनों विषयों के टीएलएम शिक्षकों द्वारा बनाए गए। जिसमें प्रथम दीपा चौरसिया एकीकृत माध्यमिक शाला खैरी, द्वितीय स्थान प्राप्त किया आशाराम कुर्मी प्राथमिक शाला मदनपुर, तृतीय स्थान पर कृष्ण कुमार साहू माध्यमिक शाला भोडिया रहे। इस दौरान बीईओ नरेश रघुवंशी, पूर्व प्राचार्य आरके जैन,लक्ष्मी नारायण मालवीय, शरद कुमार बेले आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद नामदेव विकासखंड अकादमिक के समन्वयक ने किया।

Related Articles

Back to top button