मध्य प्रदेश

CM डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में की प्रेसवार्ता, सरकार के कामकाजों की जानकारी दी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
भोपाल । भोपाल में मीडिया प्रेस वार्ता के दौरान क्या बोले सीएम डॉ मोहन यादव ने कहाँ कि हमारी – छः महीने हमारी सरकार के पूरे हो चुके है। इन दिनों हम कुछ निर्णयों के साथ आगे बढे। छः महीनो में तीन महीने में आचार संहिता लगीं रही, चुनाव के दौरान कोई भी घटना नही हुई जो लोकतंत्र को शर्मसार करे। हमारे प्रदेश को छह मंत्रियो को नेतृत्व दिया है। सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी का आभार इसके अलावा कहा केन बेतवा अभियान शुरू किया है इसके टेंडर जारी किए गए है। चंबल योजना एमपी और राजस्थान का 20 साल से उलछा मामला था जिसका निराकरण किया गया।एक बड़ी परियोजना शुरू की है इससे मालवा, ग्वालियर, चंबल को फायदा होगा। 10 हजार करोड़ की लागत से 60 उघोग इकाइयों का शुभारंभ किया है। 228 इकाइयों को 508 हेक्टयर भूमि आवंटन पत्र जारी किया। सरकारी नोकरी के लिए चयनित 11 हजार उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौपे श्री अन्न उत्पादन के लिए रानी दुर्गावती योजना शुरू की है। 1 हजार प्रति क्विंटल रुपये विशेष प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। कानून व्यवस्था के लिए सरकार निर्णय ले रही है। कोई भी घटना होने पर तुरन्त कार्यवाही की है।
धर्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाये है, लाडली बहनों के खाते में पैसे भेजे जा रहे है। 9 हजार 455 करोड़ रुपये अभी तक अंतरण हुए है। 73 हजार 880 लाडली लक्ष्मी 34 करोड़ की राशि छात्रवृत्ति के रूप में अंतरण की है। 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक व्यवसाय उधोग प्रस्तावों के निवेश प्रस्ताव मिले है। अष्ठा में करीब 60 हजार करोड़ के निवेश पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स परियोजना प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button