मध्य प्रदेश

प्रदेश भर के पटवारी अनिश्चितकालीन कलम बंद, लैपटॉप बंद हड़ताल पर रहेंगे

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल के आवाहन पर प्रदेश के समस्त पटवारी अपनी 28 वर्ष पुरानी मांगो लेकर आंदोलनरत है इसी क्रम में कटनी जिले में कलेक्टर अवि प्रसाद को संबधित मांगों को लेकर दिनांक 18 अगस्त 23 को ज्ञापन प्रेषित किया था। जिसमें आंदोलन के दूसरे चरण में 23 अगस्त 23 को तीन दिवस के सामूहिक अवकाश पर रहे व दिनांक 26 अगस्त 2023 को भोपाल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। परंतु मध्य प्रदेश शासन ने पटवारी की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। मध्यप्रदेश शासन ने पटवारी के प्रति उपेक्षा से व्यथित होकर मध्य प्रदेश के पटवारी आंदोलन के तीसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं । जिसमें दिनांक 28 अगस्त 2023 से प्रदेश के समस्त पटवारी संघ अनिश्चितकालीन कलम बंद, लैपटॉप बंद हड़ताल पर रहेंगे । इसी संदर्भ में सिलौड़ी उप तहसील के समस्त पटवारी संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया । उनकी एक मांग है कि उनका ग्रेड पे 2800 हो एवं पटवारी द्वारा नारा लगाया गया कि उनकी मांगे पूरी की जाए।
पटवारी के हड़ताल पर जाने से किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है वहां पर उपस्थित किसान इमारतसिंह बागरी से पूछा गया कि आप किस कार्य के लिए आए हैं तो उनके द्वारा बताया गया कि हम खेती से संबंधित कार्य के लिए आए हैं लेकिन पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । किसानों को पटवारी के हड़ताल में जाने से बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जब इतने छोटे से क्षेत्र के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो पूरे राज्य में क्या होगा । लेकिन मध्य प्रदेश शासन के इस रवैये से पटवारी वर्ग काफी दुखी है।
ज्ञापन के अवसर पर अशोक सिंह बागरी तहसील अध्यक्ष, नीरज झारिया,महेंद्र त्रिपाठी, सुधीर कुलस्ते, अमित पटेल, अनीस एक्का, विश्वनाथ बागरी, उमेश निखारे उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button