उपज खरीदी केंद्रों में हो रही परेशानी को लेकर किसानो ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भाईयों ने अपनी उपज को लेकर खरीदी केंद्रों सहित वेयर हाउस की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा गया।
किसान भाईयों ने देते हुए बताया कि 19 दिसम्बर 2024 गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में ग्राम लमकना, लखनपुर में धान खरीदीं केंद्र बनाने के लिए सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी रुपेश सिंघाई को ज्ञापन देते हुए मांग रखी कि जल्द ही खरीदीं केंद्र बनाने का आश्वासन दिया है। आप लोगों की इस समस्या का जल्द समाधान करने हेतु आदेशित करेंगे।
ज्ञापन सौंपते समय भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष एड रमेश पटैल, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा एससी एसटी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटे पटैल व जिला मीडिया प्रभारी सिहोरा ब्लॉक अध्यक्ष-ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल, जनपद सदस्य रबि पटैल, प्रवीण पटैल, दिलीप पटैल, कन्हैया पटैल, संत कुमार पटैल सुरेंद्र पटैल सहित अन्य किसान साथीगण उपस्थित रहे।



