तुल्सीपार में पुरानी रंजिश पर तलवार से प्राणघातक हमला, दो गंभीर घायल

एक को किया सागर रेफर
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम तुलसीपार में पुरानी रंजिश को लेकर एक बदमाश ने तलवार से दो लोगों पर प्राणघातक हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए जिन्हें पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तुलसी पार गांव में आज शाम करीब 4 बजे पुरानी रंजिश पर आरोपित अभिषेक अठ्या 22 वर्ष नारायण यादव की मोटर बाइरिंग की दुकान पर आया और गाली गुफ्तार करते हुए पिछले माह की गई रिपोर्ट वापिस लेने पर अड़ीबाजी करने लगा। जब उन्होंने उसे मना किया तो वह भागकर घर गया और तलवार लेकर आ गया और आते ही उसने तलवार से नारायण यादव के पुत्र सचिन यादव 28 वर्ष पर हमला कर दिया जब अभिषेक गौर 28 वर्ष एवं छोटू कुशवाहा 24 वर्ष ने सचिन ओर आरोपित अभिषेक अठ्या के बीच में बीचबचाव करना चाहा तो उसने उन पर भी हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सचिन यादव को मुंह , नाक में तलवार का गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने मेडिकल हॉस्पिटल सागर रेफर कर दिया जबकि अभिषेक गौर को पांव एवं छोटू कुशवाहा को पीठ में तलवार से चोट आने के कारण सिविल अस्पताल में भर्ती किया है।
थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया कि विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। मामला दर्जकर आरोपित अभिषेक अठ्या की तलाश की जा रही है।



