मध्य प्रदेश

स्टेट हाईवे 15 पर भीषण हादसा ट्रक और पिकअप की टक्कर ड्राइवर गंभीर घायल

सिलवानी । सागर से सिलवानी को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे-15 पर सियरमऊ घाटी एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बनी। गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें पिकअप चालक प्रशांत जैन उम्र 37 वर्ष)म, निवासी ग्राम गेहूंरस, तहसील जैसीनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वाहन में सवार रामू ठाकुर पिता विजय ठाकुर उम्र 19 वर्ष को मामूली चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब पिकअप वाहन के ब्रेक अचानक फेल हो गए और वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। सियरमऊ घाटी पर जैसे ही मोड़ आया सामने से आ रहे ट्रक नं. MP15 HA 0907 से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप नं. MP15 G 6493 के अगले हिस्से में ड्राइवर फंस गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद प्रशांत जैन को बाहर निकाला गया।
दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
इस सड़क पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर नागरिकों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से मांग की है कि सियरमऊ घाटी पर स्थित इस खतरनाक सड़क को सीधा और सुरक्षित बनाया जाए ताकि बार बार जानलेवा दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
पिकअप चालक प्रशांत जैन ने अस्पताल में बताया हम गेहूरास से सिलवानी आ रहे थे। अचानक ब्रेक फेल हो गए और घाट के मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से एक्सीडेंट हो गई। मेरे सिर में गहरी चोट लगी है।

Related Articles

Back to top button