क्राइम

होली पर जमीनी विवाद के चलते पति-पत्नी की लाठी डंडों से हत्या

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पलेरा थाना अंतर्गत ग्राम करोला में जमीनी विवाद के चलते पति-पत्नी की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी घटना करीब रात्रि 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया मृतक रामकिशन अहिरवार एवं रामबाई अहिरवार के शव पुलिस के द्वारा जप्त कर पंचनामा बनाकर अग्रिम कार्यवाही पुलिस के द्वारा शुरू कर दी गई है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।
मृतक के बेटे लालाराम अहिरवार ने बताया जमीन का विवाद 30 वर्षों से परिवार के लोगों से चल रहा था पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button