मध्य प्रदेश

एफपीओ का भ्रमण एवं गतिविधियों का निरीक्षण करने पहुंची टीम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गुरुवार को आत्मनिर्भर किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कार्यालय में एफपीओ का भ्रमण एवं गतिविधियों का निरीक्षण करने के लिए कृषि मंत्रालय की टीम पहुंची और चल रही योजनाओं आदि की जानकारी लेकर गतिविधियों का निरीक्षण किया।
टीम में कृषि मंत्रालय भारत सरकार से बुद्धि विलास यादव, कृषि विज्ञान केंद्र जिला रायसेन प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. स्वप्निल द्विवेदी, वैज्ञानिक डॉ. मुकुल कुमार, बीटीएम आत्मा मोतीराम इवनाती, द्वारा एफपीओ मैं संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और किसानों से योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में मालूमात की अभी तक की गई कार्रवाई का निरीक्षण भी किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एफपीओ की अध्यक्ष रामरति लोधी, संचालक सदस्य भागवती कुशवाहा एवं बबीता सेन, एफपीओ के सीईओ शिवांशु सिंह परिहार, लेखाकार राहुल गुप्ता, साथ ही क्षेत्र के जागरूक कृषक सुरेंद्र कुशवाहा ग्राम भूरेरु, दुर्गा सिंह लोधी ग्राम बसिया, दीपक शर्मा ग्राम सेमरा, अजुद्दी प्रसाद लोधी ग्राम पिपलिया उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button