मध्य प्रदेश

होली और रमजान को लेकर उमरियापान पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । होली पर्व और रमजान त्योहार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने के उद्दे श्य से उमरियापान थाना प्रभारी महेंद्र जयसवाल ने अपने स्टाफ के साथ नगर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।
थाना प्रभारी ने झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड, आजाद चौक, पुरवा मोहल्ला सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान आमजन से संवाद करते हुए उन्होंने अपील की कि सभी लोग होली और रमजान को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
थाना प्रभारी महेंद्र जयसवाल ने सख्ती के साथ स्पष्ट किया कि नशेड़ियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार गश्त और निगरानी जारी है, जिससे नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें ।
थाना प्रभारी द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य की नगरवासियों ने प्रशंसा की है । मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया एवं पूर्व सरपंच जगन्नाथ मांझी ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से क्षेत्र में शांति और भाईचारे का संदेश जाता है।
नगरवासियों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन देते हुए त्योहारों को प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ मनाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button