मध्य प्रदेश

सामुदायिक नेतृत्व की कक्षाओ में मनाया विश्व ध्यान दिवस

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पनागर के द्वारा शासकीय कला महाविद्यालय पनागर में शैलेन्द्र साहू नगर मंडल अध्यक्ष पनागर, भारत महरोलिया विकासखंड समन्वयक पनागर की उपस्थिति में परामर्सदाता ब मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के साथ विश्व ध्यान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर मंडल अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि विकासखंड पनागर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा नगर व ग्रामो में स्वैच्छिकता सामूहिकता स्वावलंबन से किये जा रहे कार्य एवं शासन की अमुख योजनाओं को जन जन तक पहुचाने में समितियों के सदस्य, ब वीएसडव्लू, एमएसडव्लू के छात्रो की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे विकासखंड समन्वयक पनागर के द्वारा विश्व ध्यान दिवस पर सभी छात्रो को जानकारी देते हुये बताया कि ध्यान हमारे जीवन में क्यों जरूरी है इसकी विशेषताएं व महत्व को समझाते हुये तनाव से मुक्त होने के लिए ध्यान की अवस्था हमारे जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करती है साथ ही नई ऊर्जा का संचार करती है जिससे तनावपूर्ण अव्यवस्थित जीवन शैली से शरीर और मन स्वस्थ रहते हैं प्रतिदिन सभी को ध्यान करने के विषय मे बताते हुये 30 मिनट ध्यान करके स्वयं के लिए अवलोकन करे व जो महसूस करे उसको सभी के समक्ष साझा करने के विषय मे बताया गया है
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रभारी पारस दाहिया, मेंटर्स पार्वती लोधी, रवि बोहत, सुभम पटेल, सुशील सेन, राजेश सोनी, राधेश्याम रजक के साथ सभी वीएसडव्लू, एमएसडव्लू के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया है।

Related Articles

Back to top button