CHO के अनुपस्थ्ति पाये जाने पर वेतन कटोत्री के दिये निर्देश

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने औचक रूप से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हथनी का निरीक्षण किया। संस्था में सी.एच.ओ. श्याम अनुपस्थित पाये गये। आमजनों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि पदस्थ सी.एच.ओ. निर्धारित समय पर भी अनुपस्थित रहते है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सी.एच.ओ. के 7 दिवस का वेतन काटने निर्देशित किया।
संस्था में आवश्यक जीवन रक्षक औषधियों सहित आयरन एवं कैल्शियम टैबलेट नहीं पायी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बेक ई.पी.एम.एस.एम.ए. की तैयारियों के संबंध में जबेरा भ्रमण उपरांत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहॅुची। ए.एन.एम. से स्वास्थ्य सेवाओं एवं संस्था में प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा सी.एच.ओ. की कार्यप्रणाली के संबंध में चर्चा की रिकार्ड का अवलोकन किया।



