क्राइम

किसान की कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कर अन्य व्यक्ति को बेच कर किसान के साथ धोखाधड़ी

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मामला मझौली थाने अंतर्गत ग्राम लड़ोई लोहारी का हे, जहां किसान अनुरुद्ध पाठक पिता रामभजन पाठक निवासी जबलपुर ने बताया कि उनकी भूमि ग्राम लड़ोई लोहारी के खसरा नंबर 48 में हे जहां उनकी भूमि पर खसरा 47 के भूमि स्वामी द्वारा अवैध रूप से कुछ हिस्से में वेअर हाउस बनाकर और तार बाड़ी कर अवैध कब्जा कर लिया गया था जिसे हटाने का तहसीलदार मझौली ने आदेश जारी किया हे, कुछ दिन पूर्व इसी प्रकरण की बेदखली कराने गए थे जहां उनको पटवारी संजीव कुशवाहा मझोली द्वारा बताया गया कि खसरा 48 की रजिस्ट्री हो गई तब इन्होंने तुरंत तहसीलदार मझौली को आवेदन देकर बताया कि मेरे द्वारा कोई भी भूमि नहीं बेची गई तब, अपनी कृषि भूमि को पटवारी संजीव कुशवाहा द्वारा यथावत कराई गई और मझौली थाने में सभी फर्जी रजिस्ट्री करने वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सख्त कार्यवाही के लिए प्रशासन को आवेदन दिया ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि मामले की जांच मझौली थाने में कराई जा रही हे फर्जी रजिस्ट्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button