जमीन बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, 5 आरोपियों पर मामला दर्ज

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा क्षेत्र में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है । ढीमरखेड़ा पुलिस ने जमीन विक्रय के बहाने जालसाजी करने के आरोप में पांच व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है ।
*क्या है पूरा मामला?*
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रणजीत ( पिता घासीराम पटेल, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम बरेली ) ने पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की शुरुआत 9 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे हुई थी, जो 22 मार्च 2025 तक निरंतर चलती रही । इस दौरान आरोपियों ने जमीन बेचने का झांसा देकर पीड़ित के साथ छल किया।
*इन धाराओं में दर्ज हुआ केस*
पुलिस ने जांच के बाद 29 जनवरी 2026 की रात 21:49 बजे मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की । आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 63/26 के तहत निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है:
धारा 318(2) व 318(4):* धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति के लिए प्रेरित करना ।
धारा 319(2)*: पहचान छिपाकर प्रतिरूपण द्वारा छल करना ।
धारा 336(3)*: जालसाजी या दस्तावेजों में हेरफेर ।
धारा 61(2):* आपराधिक षड्यंत्र ।
*आरोपियों की पहचान*
पुलिस ने इस मामले में कटनी निवासी निम्नलिखित आरोपियों को नामजद किया है जिसमें मनीष पांडे (कटनी), मुकेश पटेल (कटनी), दिलीप दुबे (कटनी), मुकुंदी पटेल कटनी एवं अन्य शामिल हैं।



