सदभावना कप सीजन-11 का भव्य शुभारम्भ

जिला स्तरीय टेनिस वॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत, पहले दिन चार टीमों ने लिया भाग
सिलवानी। के ग्राम जमनिया में सदभावना क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित सदभावना कप सीजन-11 जिला स्तरीय टेनिस वॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय शुक्ला ( भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष, सिलवानी) रहे। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने सदभावना क्रिकेट क्लब की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
उद्घाटन अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच संजय तुमराम रामनारायण इमने जनपद सदस्य, दिवाकर शर्मा (उप सरपंच प्रतिनिधि), लखन चंदेल ग्राम के पटैल मिश्रीलाल रामेश्वर राय (रोजगार सहायक), वद्रीप्रसाद शर्मा, मानक राय, ज़रदार खान, लालमियां खान सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही आयोजन समिति के सदस्य अखलेश वेदी, राशिद खान, नरेश, रामगोपाल, आमिर खान एवं अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया।
प्रतियोगिता के पहले दिन चार टीमों ने हिस्सा लिया, जिनके बीच खेले गए मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी मुकाबले खेले जाएंगे तथा प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।



