धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व, धूनीवाले दादा दरबार में लगेगा भक्तो का मेला

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले दादा दरबार से दादाजी की पालकी यात्रा निकाली जाएगी जो दादा दरबार से निकलकर मेंन रोड होते हुए ब्लॉक मुख्यालय के पास मंदिर में आएगी यहां पर पूजन अर्चन होने के बाद प्रसाद वितरण होगा उसके बाद झिकोली रोड होते हुए वापस दादा दरबार जाएगी इसी के साथ बैतूल जिले से दादा भक्तों की टोली झंडा निशान लेकर पैदल आएगी जो दरबार में झंडा अर्पण करेगी, इसके पश्चात गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह से ही दादाजी का अभिषेक होगा दिनभर पूजा अर्चना के साथ दादा दरबार में धार्मिक आयोजन भी होंगे। मध्यप्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी दादा के भक्त दर्शन करने मंदिर में उपस्थित होंगे, मंदिर में गुरु पूर्णिमा की तैयारी जोरों पर चल रही है हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर करीब 40 हजार से 50 हजार भक्त पावन धूनी के दर्शन कर पुण्य लाभ लेते हैं।
साईंखेड़ा के गाडरवारा रोड स्टेट हाइवे पर स्थित दादाजी के नवीन मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है यहां भी गुरु पूर्णिमा पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है मंदिर में धार्मिक आयोजन के चलते संगीत मय कार्यक्रम भी संपन्न होता है।

