ईद मिलादुन्नबी पर मरीजों , कैदियों को फल -नाश्ता वितरण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की सामाजिक संस्था न्यू यंग मोमिन ग्रुप द्वारा ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर गक्त वर्षों की भांति इस वर्ष भी सिविल अस्पताल में मरीजों, उप-जेल में बंदियों एवं ग्राम माला में मदरसे के बच्चों को नाश्ता एवं फल वितरण किया ।
न्यू यंग मोमिन ग्रुप के अध्यक्ष हलीम आकाश , मो. आमिर गुल्लू , सलीम मंसूरी, नवेद नवाब, आबिद मंसूरी, उवेश, आरिफ अंसारी, अजीम सहारा, बिलाल, नोशाद, समीम किराना, सोएब राइन, आमिर मंसूरी, परवेज खान, सगीर भारती, नोमान, नईम बाबा, सैयद चांद अली, हामिद, लईक खान, अरसद मंसूरी, जुबेर मंसूरी, जुबेद दाद खाँ, नवेद मंसूरी , जुबेर जागीरदार इत्यादि सहित ग्रुप के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल फ्रूट , दूध एवं उप-जेल में बंदियों ओर ग्राम माला मदरसे में वहां के स्टूडेंट्स को फल-फ्रूट , मिठाई वितरित की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष हलीम आकाश ने बंदियों को बताया कि आज का दिन विश्व में शांति , भाईचारे ओर खुशहाली का पैगाम देने वाले इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब सल्ल. की पैदाइश का दिन है। जिन्होंने पूरी इंसानियत की सलामती , खुशहाली और आपसी भाईचारे को लेकर संदेश देते हुए सभी को अच्छा चाल -चलन रखने की सीख देते हुए बुराई का रास्ता त्याग कर अच्छाई के रास्ते पर चलने की अपील की ।
इस अवसर पर जेलर कमल किशोर कोली सहित स्टाफ मौजूद रहा।



