मध्य प्रदेश

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर स्वर्ण समाज में आक्रोश, थाने पहुंचकर की कार्यवाई की मांग

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने ढीमरखेड़ा थाने पहुंचकर विरोध जताया ।  आक्रोशित लोगों ने थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी को शिकायत सौंपते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की ।
समाज के लोगों का कहना था कि सोशल मीडिया पर किसी भी समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है ।  पोस्ट सामने आने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी देखी गई और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराया ।
*स्क्रीनशॉट सौंपकर जांच की मांग*
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के संबंध में कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई थी ।  बाद में संबंधित व्यक्ति द्वारा उक्त सामग्री डिलीट किए जाने की बात भी सामने आई ।  समाज के लोगों ने मामले को गंभीर बताते हुए उपलब्ध स्क्रीनशॉट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की मांग की ।  थाना प्रभारी ने शिकायत और उपलब्ध सामग्री की जांच कर तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया ।
*1 सितंबर को एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन*
समाज के लोगों ने बताया कि आरक्षण के मुद्दे को लेकर चल रहे अभियान के क्रम में आगामी 1 सितंबर को प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है ।  इस दौरान संतोष दुबे, सिद्धार्थ दीक्षित, शैलेन्द्र पौराणिक, राकेश त्रिपाठी, गोकर्ण मिश्रा, उमेश पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, नूतन पाठक, रामखेलावन मिश्रा, शिवा गौतम, अटल बिहारी बाजपेई, जयप्रकाश शुक्ला, पंकज तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button