क्राइम

जहर पीने से युवती की मौत, मां ने लगाया लव जिहाद का आरोप

युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा
अस्पताल में शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन

सिटी पुलिस ने दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया
रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
नीमच । एमपी के नीमच जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर गांव नेवड़ में एक युवती ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन आत्महत्या का कारण लव जिहाद बता रहे है। युवती के परिजनों ने जिला अस्पताल व थाने पर शव रखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा किया। शहर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पुलिस लव जिहाद के एंगल पर जांच रही है।
नीमच सिटी थाने के गांव नेवड़ में सोमवार देर रात भारती चौहान नामक युवती ने घर पर जहरीला पदार्थ गटक लिया। गंभीर हालात में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने युवती का उपचार शुरु किया, लेकिन कुछ देर बाद युवती ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवती का विवाह नहीं हुआ था, उसकी 2 साल की बेटी है। युवती की मां नीतू चौहान ने नीमच के रहने वाले नईम खान पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक नईम पर दुष्कर्म सहित आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है, तो परिजनों के आरोप के मुताबिक पुलिस लव जिहाज के एंगल पर भी जांच कर रही है।
युवती की मौत के बाद परिजन देर रात नीमच सिटी थाने पहुंचे। थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंगलवार सुबह मृतिका के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतिका की मां नीतू ने बताया है कि उसकी बेटी भारती नीमच में पढ़ाई करती थी। तब उसकी दोस्ती नीमच के रहने वाले नईम से हुई। दोस्ती के बाद युवक शादी का झांसा देकर भारती के साथ शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी नईम को शादी करने की बोलते वह बहाना बनाकर टाल देता।
आरोपी नईम युवती को बेटी होने के बाद भी 2 साल तक शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। इसी बीच भारती ने एक बेटी को जन्म दिया। शादी की बात पर युवक-युवती में रोज लड़ाई-झगडे होते थे।
सोमवार को भी नईम व भारती के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ। युवक ने शादी करने साफ इनकार कर दिया। तो युवती ने सल्फास गटक लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव नेवड के समीप बांछड़ा समुदाय की बस्ती में रहने वाली भारती चौहान को जहर खाने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान युवती को रेफर कर दिया। परिजन युवती को गंभीर हालत में गांव कनावटी के नजदीक निजी चिकित्सालय लेकर पहुुंचे। यहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई है।
नीमच सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। इसके साथ पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जैसे ह युवक को इस बात की भनक लगी उसके खिलाफ पुलिस में मामला गया है वो फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
इस संबंध में उमेश यादव, थाना प्रभारी, नीमच सिटी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 346 व 306 में मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा परिजनों के आरोपों के अनुसार लव जिहाद के एंगल पर भी जांच कर रहे है। जांच पूरी होने पर संभव हुआ तो धाराएं बढ़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button