धार्मिक

शालिगराम तुलसी विवाहः मंडप के बाद हुई मेहंदी-हल्दी की रस्म

आज होगा कन्यादान, पाणिग्रहण संस्कार
रिपोर्टर: शिवकुमार साहू
सांईखेड़ा । ग्राम सांईखेड़ा में तुलसी शालिगराम विवाह के आयोजन के उपलक्ष्य में गुरुवार को मंडप कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रद्धालु महिलाओं ने हल्दी और मेहंदी की रस्म निभाई। इस दौरान रात्रि में प्रतिदिन महिला संगीत किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए।
तुलसी शालिगराम विवाह आयोजन में ग्राम सांईखेड़ा के सभी ग्राम वासियों का भाव ऐसा है जैसा कि मानो स्वयं की कन्या का विवाह होने जा रहा हो। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में भी भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। क्षेत्र के लोग इस विवाह आयोजन को लेकर खासे उत्साहित है।
सिलवानी तहसील के ग्राम साइखेड़ा में होने जा रहे 15 नवम्बर शुक्रवार को कार्यक्रम की रूप रेखा इस प्रकार रहेगी
अयोध्या धाम से बारात सुबह 10 बजे ग्राम सांईखेड़ा के राय श्री मैरिज गार्डन में प्रस्थान करेगी
जहां बारातियों का जन्मासा रहेगा जहां से बारात 2 बजे निकलेगी जो डीजे रथ, बग्गी ढोल नगाड़े के साथ श्री सीताराम आश्रम से होते हुए ग्राम के मुख्य मार्गों में मेन बाज़ार से राय मोहल्ला, चौधरी पुरा विंडोपुरा से होते हुए श्री लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर परिसर को पहुंचेगी
शाम 7 बजे बारातियों का टीका कार्यक्रम रहेगा। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में जिसके बाद कथा मुख्य अतिथि सावरे सरकार गौ पीठाधीश्वर महंत 108 श्री विपिन बिहारी दास जी महाराज जी के मुखारविंद से कथा लगभग 8 बजे मुख्य मंच से कथा का आयोजन होगा जिसके बाद रात्रि में लगभग 9 बजे पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम को विद्वानों के द्वारा वैदिक मित्रो से संपन्न किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button