अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, विधायक द्वय कृष्णा गौर, पटेल का सर्किट हाउस में भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन के वीआईपी सर्किट हाउस में मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ( कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) गौरीशंकर बिसेन, गोविंदपुरा सीट भोपाल की विधायक व पिछड़ा वर्ग आयोग (राज्यमंत्री) दर्जा प्राप्त कृष्णा गौर, भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का भाजपाईयों ने फूलों के गुलदशतों से गर्मजोशी पूर्वक स्वागत कर रायसेन जिले की राजनीतिक उठापटक व गतिविधियों से बिंदुवार अवगत कराया गया। इस अवसर प स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भैयालाल कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी मनोहर मेहरा, भूपेंद्र वर्मा, मुरारीलाल सोनी कन्हैयालाल सूरमा, अनिल चौरसिया, अशोक राठौर, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, बृजेश चतुर्वेदी, वीर सिंह पटेल, बबलू ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मंजू कुशवाहा, मंडल मंत्री रानी मनोज कुशवाह गोपालपुर, बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, मंडल महामंत्री राकेश मालवीय, रामबाबू लोधी मामा, संतोष यादव, डॉ राजेश लोधी, लखन चक्रवर्ती, सुनील शर्मा, राकेश यादव, मोहन चक्रवर्ती, आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



