मध्य प्रदेश
गोविन्द सोनी बने सर्व स्वर्णकार युवा संगठन प्रदेश प्रभारी
सिलवानी। नगर के युवा समाजसेवी एवं गोविन्द ज्वेलर्स के संचालक गोविन्द सोनी खैरी वालो को सामाजिक कार्यो में सक्रियता और लगन को देखते हुए सर्व स्वर्णकार युवा संगठन का प्रदेश प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया।
सर्व स्वर्णकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ जी सोनी करेली, तेजराम सोनी करेली, सुदामा सोनी बरेली, भवानी सोनी उदयपुरा, राजेश सोनी इंडस टाऊन, रहीस सोनी सेमरी की अनुशंसा पर गोविन्द सोनी सिलवानी खैरी वालों को सर्व स्वर्णकार युवा संगठन प्रदेश प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया ।
गोविन्द सोनी की नियुक्ति पर समाज बंधुओं, इष्टमित्रों ने बधाई देते हुये वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।



