मध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत भव्य कलश यात्रा एवं श्रमदान

रिपोर्टर: प्रशांत जोशी

देवरी । उदयपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में गंगा दशहरे के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था बाल उदय एवं जन कल्याण बाल विकास समिति भाड़ोंन एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नयाखेड़ा द्वारा गंगा दशहरे के पर्व पर ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में भव्य कलश यात्रा तथा प्राचीन तालाब पूजन एवं साफ-सफाई की गई, भव्य कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम के प्राचीन तालाब पहुंची । जहां सरपंच नंदकिशोर रघुवंशी एवं संस्था प्रमुख पवन पटेल ने तालाब पर पूजन आरती कर साफ़ सफाई श्रमदान किया, इसके बाद। महिलाओं द्वारा गीता गायन के साथ कलश यात्रा वापिस शिव मंदिर लौटी जहां भगवान शिव और कन्याओं की पूजन आरती की गई, एवं कलश लिए कन्याओं को अन्य दान और पैसे देकर विदाई की तथा प्रसाद वितरण किया गया, बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणो को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख पवन पटेल ने कहा कि जल एक अमूल्य संपदा है इसके व्यर्थ ना बहाएं एवं नर्मदा तट कुओं हेण्डपंप आदि जगहों पर हमेशा साफ सफाई रखें,ज्ञातव्य हो कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों जैसे नदियों, तालाबों, कुओं, और बावड़ियों का संरक्षण सफाई और पुनर्जीवन करना है, बारिश के पानी को सहेजकर भू-जल स्तर को बढ़ाना है।इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख पवन पटेल, सरपंच नंदकिशोर रघुवंशी, सचिव मोहम्मद खालिद, सहायक सचिव अशोक रघुवंशी, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष डालचंद लोधी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दर्शना लोधी सुनीता साहू सहायका पार्वती लोधी, लक्ष्मी नारायण लोधी, नरबद लोधी, नीलेश लोधी लखन लोधी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button