धार्मिक

खेड़ापति माता मंदिर मे नवमूर्ति स्थापना हेतु निकली भव्य कलश यात्रा

रिपोर्टर : प्रियंका गौर
ओबेदुल्लागंज । हिरानिया के प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर में नवदेवी हनुमंत लाल और शिव परिवार की मूर्तियों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा कि गई । जिसमें खेड़ापति माता मंदिर से प्रारंभ होते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली गई, यात्रा का नगर भ्रमण करते हुए माता मंदिर पहुंची जहां कई स्थानों पर सर्व समाज के सामाजिक गणमान्य नागरिक बंधुओ ने बड़े ही प्रेम भाव से पुष्पहारों व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
खेडापति माता मंदिर पर आगामी 28 फरवरी शनिवार तक, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक राजेंद्र शास्त्री के द्वारा किया जाएगा। साथ शिवशक्ति लघुरुद्र यज्ञ की पावन आहुति भी संपन्न होगी, कलश यात्रा में, रामेश्वर नागर, जेपी मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र नगर, योगेश तिवारी, नरेंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, मेहताब सिंह नागर, बद्री प्रसाद नागर, बलवान नागर, महेश नागर, अनिल नागर, संतोष नागर, कुंजबिहारी धाकड़ दिवटिया, माखन सेन, वचन लोधी, धन्नु चौरसिया सहित बड़ी संख्या में माताऐं बहनों भक्तगण शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button