मध्य प्रदेश
बहन की शादी से खुश हुआ भाई दिव्यांग, रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ गरीब कन्या का विवाह

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायत बचैया निवासी दिव्यांग संतकुमार चौहान की बहन का विवाह विगत 6 मई 2025 को परिवार की उपस्थित में रीति रिवाज़ों के साथ संपन्न हुआ। ग़रीब परिवार आज इस संघर्ष और नए दौर के इस जवाने में जहां बड़ी बड़ी होटलों में विवाह उत्साह पूर्वक करता है। वहीं दिव्यांग भाई संतकुमार अपनी बहन के लिऐ बड़ा व्याकुल और परिस्थितियों के बीच से संभालकर इस विवाह में सहयोगी बना। बहन रानू पिता स्व : आनंद प्रसाद चौहान का विवाह स्लिमाबाद छपरा धनग़वा निवासी आशू पिता स्व: नरेन्द्र सिंह चौहान के साथ खुशी खुशी संपन्न हुआ।
बहन की शादी में दिव्यांग अपने आप को खुशी के मारे आंखों से आंसू और मां प्रसन्न रहा।



