कोर्ट मोहर्रिर की एक दिवसीय दक्षता संवर्धन कार्यशाला आयोजित
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल म.प्र अन्वेष मंगलम के मार्गदर्शन मंद कोर्ट मोहर्रिरों की दक्षता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन जिला लोक अभियोजन अधिकारी अनिल मिश्रा के निर्देशन पर अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी भारती गेडाम की अध्यक्षता में संपन्न कराई गयी।
न्यायालय में पदस्थ कोर्ट मोहर्रिरों की दक्षता को बढ़ाने के लिए एक दिवसीय दक्षता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन सुबह 10 बजे से पुलिस कंट्रोल रूम जिला रायसेन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि की हैसियत से अमृत मीणा अति. पुलिस अधीक्षक, अनिल कुमार राय डीएसपी फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ,
जयेन्द्र गौतम डीएसपी फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ,अमित शुक्ला सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा न्यायालय में पदस्थज कोर्ट मोहर्रिरों को न्यायालयीन कार्यवाही एवं न्यायालयीन कर्तव्यों के विषय में संबोधन एवं न्यायालयीन कार्य में आने वाली कठिनाईयों के संबंध में व्याख्यान प्रस्तुत किये गये।
कार्यशाला में अमृत मीणा अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा कोर्ट मोहर्रिर को न्यायालय एवं पुलिस व अभियोजन के बीच सेतु का कार्य करने एवं सामंजस्य बनाकर रखने के संबंध में बताया गया। अनिल कुमार राय डीएसपी फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ होशंगाबाद, श्री जयेन्द्र गौतम डीएसपी फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ होशंगाबाद द्वारा अंगुल चिन्ह लेने के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुये कोर्ट मोहर्रिरों को फिंगर प्रिंट पेडों का इस्तेमाल करना बताया। अनिल मिश्रा जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा न्यायालय में गवाहों को दी जाने वाली सुविधा एवं सुरक्षा के बारे में बताया गया एवं अन्या महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी गई।



