EOW का छापा: नगर परिषद कर्मचारी के पास से मिली 3 करोड़ की अधिक संपत्ति, बैंक का निकला मालिक

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में EOW ने शनिवार को नगर परिषद कर्मचारी के घर छापामार बड़ी कार्रवाई की। इस कार्यवाही के दौरान टीम ने 3 करोड़ रुपए की संपत्ति भी बरामद की है। जांच में कई अहम दस्तावेज तो बरामद हुए। साथ ही कर्मचारी के बैंक संचालक होने का राज भी खुल गया।
EOW द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए मीडिया को बताया कि आरोपी शिव कुमार झारिया के द्वारा पूर्व दैनिक भोगी नगर पालिका बिछिया एवं पूर्व कैशियर मनरेगा में मोगाव जनपद जिला मंडला के पद पर रहते हुए आर्थिक अनियमितताएं कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की हैं।
आरोपी शिवकुमार की जाँच के दौरान वैधानिक आय से 1200 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाए जाने पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के द्वारा अपराध क्रमांक 21/25 धारा 13 बी 1एवम् 13 बी 2भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
चल/अचल संपत्ति – एक भवन तथा 4 रहवासी प्लाट कुल कीमत लगभग 50,57,858 रुपए। बीमा पॉलिसी कुल 12 राशि 29,72,000 रुपए।
एफ डी आर कुल दो राशि 5,00,000 रुपए।
वाहन – आरोपी शिवांगी ट्रैवल्स का डायरेक्टर हैं जिसकी कम्पनी दिल्ली में कुल 4 इनोवा, किस्टा वाहनों का संचालन कर रही हैं। इन वाहनों की कुल कीमत 1,05,00,000 रुपए। इस प्रकार से आरोपी की कंपनी व उसके नाम से एम जी हेक्टर ग्लोस्टार वाहन कीमत 45,23,768 आरोपी की कंपनी एवं वाहनों की कुल कीमत 1,50,23,768 रुपए हैं। इन सभी जॉच के दौरान पाया गया कि आरोपी शिवांगी ग्रीन सॉल्यूशन तथा शिवांगी इंडिया निधि प्रायवेट लिमिटेड में डायरेक्टर हैं। शिवांगी ग्रीन सोलर पैनल लगाने का कार्य भी करती हैं वहीं बैंकिंग व्यवसाय सम्बन्ध में जांच पड़ताल की जा रही हैं।
अन्य घरेलू साम्रगी – घर में अन्य साम्रगी, नगदी, ज्वेलरी कुल 32,85,000 लाख रुपए कीमत बताई गई हैं। इन सभी दस्तावेज के विश्लेषण में लगभग 3करोड़ 5 लाख की अनुपातहीन संपत्ति होने का आलंकन किया गया है।
इस कार्यवाही के दौरान आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर से उप पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय मंजीत सिंह, ए वी सिंह, एस एस धामी, लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में निरीक्षक प्रेरणा पाण्डेय, मोमेंद्र मर्सकोले, छविकांत आमों, कीर्ति शुक्ला, विशाखा तिवारी सहित अन्य कर्मचारियों के द्वारा सम्पादित की जा रहीं हैं।



