अनरय के होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी
मंत्री में गमी वाले लोगों को गुलाल लगाकर किया स्वागत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शनिवार को दोपहर रायसेन शहर में जिन लोगों के घर किसी सदस्य की मौत हो जाने से अनरय की होली मिलन कार्यक्रम में साँची सीट के विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी पहुंचे। नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, पत्रकार महेंद्र सिंह तोमर की माताजी के निधन हो जाने से अनरय की होली मिलन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी पहुंचे। इसके बाद धर्मेंद्र सोनी दीपचंद सोनी के जनरल स्टोर महामाया चौक, पण्डित राममोहन, कृष्ण मोहन मयूर चतुर्वेदी के निवास पर पहुंचकर गुलाल लगाकर स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी भावनाएं प्रकट की।कपड़ा व्यापारी स्व. राजेश अग्रवाल के निधन हो जाने पर उनकी दुकान पर भी स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे। यहां पर प्रशांत अग्रवाल, राहुल अग्रवाल को स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने माथे पर गुलाल लगाकर स्वागत किया। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र बाबू कुशवाह, ऋषि नाथ सिंह, डॉ एसएस कुशवाह, जितेंद्र धर्मेंद्र महिपाल कुशवाह के घर संवेदनाएं व्यक्त की। स्वास्थ्य मंत्री श्याम अग्रवाल, कैलाश नामदेव, मुकेश रघुवंशी के घर भी पहुंचे। उनके साथ राजेन्द्र राजू राठौर, विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, आदित्य शर्मा, हल्ला महाराज, कन्हैया सूरमा नरेंद्र साहू, धीरेंद्र सिंह कुशवाह बबलू जाटव, चन्द्र कृष्ण रघुवंशी आदि मौजूद रहे।



