ढोलनगाड़ों के बीच धुलेंडी पर्व पर निकला हुरियारों का जुलूस, रहा न कोई मलाल हुरियारों ने जमकर उड़ा रंग गुलाल
रंगों से सराबोर हुआ रायसेन शहर, गुलाल, अबीर से रंगा जनमानस
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। दो सालों से कोरोना की मार के बाद आखिरकार होली का त्यौहार अपनी पुरानी रंगत में लौट ही आया। होलिका दहन से लेकर रंगोत्सव तक वही पुराना अंदाज देखने मिला, बल्कि कुछ ज्यादा ही उत्साह और उमंग दिखाई दिया। दो सालों की कसर लोगों ने आज एक दिन में ही निकाल डाली। रंगोत्सव में बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों ने खूब एक दूसरे को रंग लगाया, गुलाल उड़ाया और जमकर होली खेली। ढोल ढमाकों के बीच डीजे साउंड व फाग गायन का भी शहर में कई जगह आयोजन किया गया। देर रात फिल्मी होली गीतों धुनों पर लोग सपरिवार जमकर झूमे नाचे और खूब गुलाल उड़ाया।
होलिका दहन होने के बाद भी आधी रात तक शहर की गलियां होली के गीतों से गूंजती रहीं। वहीं सुबह होते ही रंग गुलाल लगाना और मस्ती शुरू हो गई। बच्चों ,युवाओं ने दो साल बाद फिर रंगों से भरे गुब्बारे चलाए, पिचकारी से राहगीरों को रंगा। बड़े बुजुर्गों ने पुरानी यादें ताजा कीं। युवाओं ने गुलाल और पीली मिट्टी से खूब धमाल मचाया। नेताओं से लेकर कॉलोनियों, गली मोहल्ले की होलिका दहन समितियों तक में सामूहिक होली उत्सव मनाए गए।हुरियारों की टोलियां गली गली घूमकर लोगों को रंग गुलाल लगाती नजर आईं।
श्री हिंदु उत्सव समिति रायसेन अध्यक्ष पतिराम प्रजापति के नेतृत्व में हुरियारों का जुलूस बाजेगाजों के साथ मारुती नन्दन मन्दिर पाटनदेव से धुलेंडी पर सुबह निकाला गया।जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ महामाया चौक पहुंचकर समाप्त हुआ।जुलूस में शंकर लाल चक्रवर्ती, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जमना सेन, बंटी चक्रवर्ती बाबूलाल चक्रवर्ती, राहुल कर्ण, मनोज यादव ,शिवजीत राठौर अनिल चौरसिया, लीला सोनी, विजय राम लोहट एडवोकेट, महेश श्रीवास्तव चच्चा, सूर्या सराठे, चेतन राय, नरेंद्र माहेश्वरी श्रीकांत खटीक, मूलचंद कुशवाह, बबलू ठाकुर विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी आदि शामिल हुए।
कलेक्टर बंगले पर हुआ होली मिलन…
रंगों के धुरेड़ी पर्व पर कलेक्टर बंगले पर जमा होली का रंग।यहां प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों सहित एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा, एसडीओपी अदिति भावसार, मीडिया कर्मी पत्रकार आदि शामिल हुए।कलेक्टर अरविंद दुबे को माथे पर रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली रंग पंचमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।वहीं लजीज व्यंजनों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।इस अवसर पर फ़ाग गीतों होली गीतों पर अधिकारी कर्मचारियों सहित पत्रकारों द्वारा ठुमके लगाए और जमकर झूमे नाचे।इस मौके पर कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, टीआई कोतवाली आशीष सप्रे, नायब तहसीलदार शिवांगी खरे, पीआईयू के अधिकारी एके झा, दीपक संकत, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान, कलेक्टर स्टेनो राकेश राघव नवीन श्रीवास्तव आशाराम कीर मंशा राम खत्री, राजकिशोर सोनी, संजय चौहान दिग्वेंद्र बबलू कुशवाह, विष्णु यादव, पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शिवलाल यादव, राममोहन शर्मा विनय मोहन शर्मा, गुड्डू शर्मा देवेंद्र अप्पू शर्मा, नीलेन्द्र मिश्रा, देव आनंद शाक्या, सतेंद्र जोशी महेंद्र तोमर, राजेश चिढार बबलू वर्मा आदि उपस्थित रहे।



