मध्य प्रदेश

दीपावली पर राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की ओर से पत्रकारों का किया सम्मान

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । दीपावली के शुभ अवसर पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की ओर से जिला उपाध्यक्ष योगेश पटेल द्वारा पत्रकारों को मिठाइयां भेंट की गई। इस अवसर पर योगेश पटेल ने सभी पत्रकारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं जो जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करते हैं । कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की ओर से सभी को समृद्धि और खुशहाली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई अंत में क्षेत्रीय पत्रकार संगठन के सभी पत्रकार बंधुओ की ओर से योगेश पटेल विनोद गौर एवं मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button