मध्य प्रदेशहेल्थ

सीएम राईज विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूल के बच्चों ने खाई एल्बेंडाजोल टेबलेट

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम नगर के सीएम राईस विद्यालय में आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर अजय गुप्ता, बीपीएम अतीक अहमद, डीसीएम कुणाल चतुर्वेदी, शाइस्ता खान ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर आयोजन की शुरुआत की। इस मौके पर बीएमओ डॉक्टर अजय गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली सरकारी और प्राइवेट स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, हॉस्पिटल आदि जगह खिलाई जा रही है। यह गोली 1 साल से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है, हम देखते के बच्चे नंगे पर रहते हैं और किसी न किसी संक्रमण से संक्रमित होते हैं। डॉक्टर गुप्ता ने बच्चों को बताया कि जो जर्म होते हैं, बच्चे के पेट में चले जाते हैं। इस कारण उन्हें एनीमिया हो जाता है, बच्चों में कुपोषण हो जाता है जिससे बच्चों का डेवलपमेंट, जो ग्रोथ है पूरी नहीं हो पाती। इसके लिए राज्य सरकार हर वर्ष कृमि नाशक टैबलेट एल्बेंडाजोल खिलाती है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मेरी सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने 1 से 19 साल तक के बच्चों को सरकारी और प्राइवेट स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र या हॉस्पिटल लेकर आएं और एल्बेंडाजोल दवा का सेवन कराएं।

Related Articles

Back to top button