सैकड़ों महिलाओं ने थाना पहुंचकर संतोष मिश्रा पर की कार्यवाही की मांग

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम धनवाही के जहां संतोष मिश्रा के द्वारा आदिवासी महिलाओं के लाखो रुपए गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ताओं ने 6 जून 2024 को भरी दोपहर में सैकड़ों की सख्या में धनवाही की आदिवासी महिलाएं स्लीमनाबाद थाना पहुंची और संतोष मिश्रा पर आरोप लगाया की छोटी छोटी कंपनियों से लाखो रुपए का लोन हमारे नाम पर करा के सारे के सारे पैसे संतोष मिश्रा ने ले लिया एक एक महिला के ऊपर सात सात कंपनियों का लाखो रुपए का कर्जा है अगर आज हिसाब लगाया जाए तो गरीब महिलाओं से ली गई रकम लगभग 50 लाख रुपए होगी। जिस समय महिलाए थाने आई उनके साथ सपंदना कंपनी और बंधन कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद थे जिन्होंने बताया की हमने इन लोगो के लोन दिए है लगभग 4 किस्त संतोष मिश्रा की पत्नी संगीता मिश्रा ने दी है उसके बाद उन्होंने किस्त देना बंद कर दिया तब जाकर ये राज खुला की महिलाओं को कंपनी ने पैसा उनके बैंक खाते में दिया लेकिन महिलाएं अनपढ़ थी उन्हे संतोष मिश्रा और उनकी पत्नी संगीता मिश्रा ने गुमराह किया और कहा की तुमको अभी पैसे की जरूरत नही है ये पैसा हमको निकाल कर दे दो इसकी किस्तों का जो भी भुगतान होगा हम करते रहेंगे । स्वभाव से सरल महिलाने संतोष मिश्रा की बात मान ली और एक कंपनी से लोन लेकर नही बल्कि कई कई कंपनियों से लोन लेकर संतोष मिश्रा के ऊपर भरोसा करके पैसा निकाल कर दे दिया लेकिन अब 200 रुपए की मजदूरी करने वाली गरीब महिलाओं के ऊपर लाखो रुपए का कर्जा हो गया। संतोष मिश्रा ने उनका पैसा देने के लिए इनकार कर दिया इस पूरे मामले में महिलाएं थाना स्लीमनाबाद पहुंचकर कर थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगा रही है साथ ही महिलाओं ने चेतावनी दी है की अगर हमारी समस्या का निदान नही हुआ तो हम उच्च अधिकारियों से कार्यवाही के लिए बाध्य होगे।



