मध्य प्रदेश

महिलाओं ने पटवारी पर लगाया मारपीट का आरोप, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर की कार्यवाही की मांग

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम खमरिया बागरी में सीमांकन के दौरान महिलाओं ने पटवारी पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाए हैं। मामला ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया बागरी का है। जमीन के सीमांकन के दौरान पटवारी पर ग्राम की महिलाओं ने गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप हैं। वहीं इस संबंध में पटवारी का कहना है कि महिलाओं द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं।
पीड़ित महिलाओं ने ढीमरखेड़ा थाना पहुंचकर शिकायत की । पुलिस ने मामले को जांच में लिया हैं। पुलिस की समझाइश के बाद पीड़ित महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पटवारी ने दी सफाई
पटवारी मनीष इक्का का कहना है कि महिलाओं के द्वारा लगाए आरोप झूठे हैं। महिलाओं के द्वारा सीमांकन कार्य के दौरान खुद विवाद किया था। जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है।

Related Articles

Back to top button