मध्य प्रदेश

नेशनल लोक अदालत का आयोजन में सुलझे कई मामले

ब्यूरो चीफ :मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नेशनल लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन अनुसार 14 दिसंबर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय सिहोरा में सैफी दाऊदी जिला न्यायाधीश द्वितीय सिहोरा के द्वारा मां सरस्वती वंदना कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के दौरान सुधांशु सिन्हा जिला न्यायाधीश तृतीय सिहोरा, सुश्री रेशमा खातून न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, उर्वशी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा, दीपशिखा दागी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रवि दीप सिंह बेस के साथ-साथ अधिवक्तागण इस दौरान उपस्थित रहे। राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत में सिहोरा बैंकिंग क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक शाखा सिहोरा, यूनियन बैंक आफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, केंद्ररा बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, श्रीराम फाइनेंस बैंक के साथ विद्युत वितरण केंद्र सिहोरा, दूरभाष केंद्र बीएसएनल सिहोरा, नगर पालिका परिषद सिहोरा के द्वारा छूट के साथ लोगों ने राष्ट्रीय विधिक सेवा व्यवहार न्यायालय प्राधिकरण का लाभ प्राप्त किया। आपको बता दें कि राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत के इस आयोजन के दौरान सुबह 11 से ही सभी बने हुए स्टालों में भीड़ बड़ी संख्या में देखने को मिली। अधिकांश लोगों ने विगत लंबे समय से चल रहे विवादित मामलों को नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते के साथ समाधान पाया।
वही सिहोरा वितरण विद्युत केंद्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में विगत वर्ष बिजली भुगतान हो जाने पर भी ऐसे किसान को पुनः नोटिस जारी कर उनसे भुगतान करने के लिए व्यवहार न्यायालय में उपस्थित होना पड़ा। अधिक भीड़ भाड़ होने के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए किसानों को अपने समाधान के लिए अधिक समय का इंतजार करना पड़ा। राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत में मीडिया को जानकारी देते हुए तहसील विधिक सेवा अध्यक्ष समिति सिहोरा ने बताया कि 14 दिसंबर 2024 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में निराकरण प्रकरणों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 2024 दिनांक 18 /11/ 24 एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के पत्र क्रमांक 4435/ 24 दिनांक 13/11/ 24 के निर्देशन अनुसार 14 दिसंबर 2024 को आयोजित नेशनल लोक अदालत प्रकरणों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में व्यवहार न्यायालय सिहोरा में स्थापित समस्त खंडपीठों से प्राप्त कर प्रेरित है।

Related Articles

Back to top button