क्राइम

टपरिया में नाबालिग लड़की के साथ आरोपी ने अश्लील हरकतें कर की छेड़छाड़

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जिले में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की अस्मत खतरे में है। युवतियों महिलाओं पर अत्याचार की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। जो समाज में ठीक नहीं हैं।
जिले के थाना देवनगर के तहत एक आरोपी युवक द्वारा ख़ेरयाई में नाबालिग लड़की का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। देवनगर पुलिस ने बताया कि खण्डेरा निवासी महेश महाराज ने नाबालिग भील जाति की लड़की के साथ यह अश्लील हरकत की। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी देवनगर थाने का वाहन चलाता था। पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ पाक्सो एक्ट एससी एसटी के अंतर्गत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां उसकी जमानत याचिका मजिस्ट्रेट द्वारा नामंजूर करने के बाद जिला जेल पठारी भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button