क्राइम

बाइक सहित 30 हजार मूल्य का अवैध सागौन जप्त

सिलवानी। वनमण्डल अधिकारी सामान्य प्रतिभा शुक्ला के निर्देशन में एवं उप वनमण्डलाधिकारी सामान्य सिलवानी इन्दर सिंह बारे के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी सामान्य के वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा एवं वन अमले के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर परिसर चौका के कक्ष कमांक आर.एफ 125 में जमुनिया घाटी के पास रोड के पास रात्रि 9:30 पर एक मोटर साईकिल एवं 03 नग सागौन वनोपज 0.124 जप्त की गई। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 30000/- रूपये आंकलन किया गया। वनोपज एवं वाहन को जप्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 46341/11 दिनांक 6.04.2026 दर्ज किया गया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। आरोपियों की तालाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वन अमले के द्वारा दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
जप्ती कार्य में वनमण्डलाधिकारी सामान्य रायसेन प्रतिभा शुक्ला, उप वनमण्डलाधिकारी सिलवानी इन्दर सिंह वारे के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेन्द्र कुमार पालेचा, गोवर्धनदास जाटव का.वा. वनपाल, योगेश भल्लावी वनरक्षक चौका एवं सहयोगी दलों का जप्ती कार्य में विशेष सहयोग रहा है।

Related Articles

Back to top button