मध्य प्रदेश

मजलिसे शूरा की बैठक में अहम फैसले, गुरुवार को होगा मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष का चुनाव

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुस्लिम समाज की सर्वोच्च संस्था मजलिसे शूरा जिसमें सभी बिरादरियों और सभी मोहल्लों के जिम्मेदारों के साथ-साथ उलेमा, दानिशवरान, राजनेतिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है की बैठक जामा मस्जिद के मीटिंग हॉल में हबीब शाह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में शूरा की तौसीय कर फौत हो गए लोगों के स्थान पर नए नाम जोड़ने, डूब क्षेत्र में आ रही ईदगाह के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर जगह आवंटित कराने, और विशेष कर मुस्लिम त्योहार कमेटी के नए सदर का चुनाव गुरुवार को कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए बाकायदा शहर में अनाउंसमेंट करा कर सदर बनने के इच्छुक लोगों के नाम लेकर सर्वसम्मति से सदर ( अध्यक्ष) को मुंतखिब करने का निर्णय लिया गया। मीटिंग की कार्रवाई और बैठक का आयोजन आदि करने के लिए सेक्रेटरी का दायित्व शारिक शाह खान को एवं खजांची का दायित्व हाजी नोमान बेग को सौंपा गया है।
बैठक में विशेष रूप से हबीब शाह पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता चांद मियां, अख्तर लाला, मुफ्ती असालत खां नदवी, जलील दाद खां, जमीयत उलेमा के सदर मौलाना सैयद जैद अली, हाजी नोमान बेग, हाजी फिरोज खां, मौलाना सामिद खां नदवी, हाफिज सैयद अकबर खां, जावेद मीर खां, कारी शोएब खां, मिर्जा शादाब बेग, शारिक शाह खान, शकील खान ठेकेदार जेसीबी, हाजी वाहिद खान, हाजी नासिर नवाब खान, सरपंच मिर्जा आसिफ बेग, शाकिर दादा, पार्षद जफर शाह, शाकिर मंसूरी, पूर्व पार्षद सगीर अली, मुनीर खां मंसूरी, माजिद शाह खान, साजिद खां ठेकेदार, आफताब भाई, मो. मुजीब खां, शमीम हैदर, आरिष अली उर्फ अप्पू (मिर्ची), इकबाल खान एडवोकेट, राशिद मंसूरी, प्यारे आकाश, रिहान खां, इंसाफ खान, राशिद पठान, रफीक बाबा, रियाज खान पत्रकार, मो. आमिर गोलू, रिजवान अली, अनवार बेग गुड्डा, और शब्बीर अहमद पत्रकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं करीब एक दर्जन लोग वैवाहिक कार्यक्रमों में या शहर से बाहर होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके।

Related Articles

Back to top button