मध्य प्रदेश

महर्षि महेश योगी वैदिक विद्यालय में पुलिस ने छात्र छात्राओं को पढ़ाया साइबर क्राइम से बचाव का पाठ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने शुक्रवार को महर्षि महेश योगी वैदिक विधालय करौंदी में साइबर अपराधों से बचाव के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने ध्यान हाल में उपस्थित लगभग 5 छः सों से अधिक छात्र छात्राओं एवं वैदिक आचार्यों को समाज एवं व्यक्तिगत जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। जिसमें मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों से बचने के गुर सिखाए जा रहे हैं।
उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। Al टूल्स के उपयोग के फायदे व संभावित नुकसान के बारे में जानकारी दी। नवीन आपातकालीन सेवा 112 का महत्व बताया। पोक्सो एक्ट से संबंधित अपराध एवं उनकी रोकथाम के बारे में बारीकी से जानकारी दी एवं नशे से होने वाले दुष्पारिणाम व नशा मुक्ति की आवश्यकता तथा शिक्षा का जीवन के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों छात्राओं ने रुचि लेकर विभिन्न प्रश्न पूछे जिनका थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने सरल व प्रभावी ढंग उत्तर दिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। विशेष रूप से उन्हें अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।
यह पहल साइबर अपराधों की रोकथाम और आम जनता को इससे बचाने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही व्यापक कोशिशों का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button