अबैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर ट्रॉली किए जप्त, राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । लगातार कार्रवाई करने के बाद भी नहीं रुख रहा रेत का अवैध कारोबार, एक बार फिर खनिज बिभाग कार्यवाही करने में हुआ नाकाम स्थानीय प्रशासन एसडीएम बरेली सन्तोष मुद्गल ने फिर पकड़ी अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रेक्टर ट्राली 3 ट्रेक्टर ट्राली बाड़ी थाने भेजे 1 को बरेली थाने पहुचाया। वही वाहन चालक की लापरवाही से उक्त ट्रेक्टर ट्रॉली एक गांब में सड़क से नीचे खंती में उतर गया जिसका राजस्व विभाग ने वीडियो ग्राफी कर जप्ती पंचनामा बनाते हुए वाहन स्वामी को बरेली थाने की अभिरक्षा में सौंपने की हिदायत दी । मोतलसिर रेत खदान से ट्रैक्टर ट्राली से ले जा रहे थे रेत स्थानीय प्रशासन लगातार कर रहा अवैध उत्खनन ओर परिवहन पर कार्यवाही लेकिन संबंधित विभाग नहीं जाग पा रहा कुंभकर्णी नींद से स्थानीय प्रशासन द्वारा तीन दिवस के भीतर दूसरी बार की गई कार्रवाई। रेत के अबैध उत्खनन परिवहन पर प्रतिबंध लगाने राजस्व विभाग बाड़ी बरेली तहसील सीमा क्षेत्र में कड़ा रुख इख्तियार किए हुए है विभाग द्वारा आए दिन अबैध रेत परिवहन करने बाले वाहनों पर कार्यवाहियां की जा रही हैं। विगत दिनों में बरेली एसडीएम संतोष मुग्दल अपनी राजस्व टीम बनाकर रात दिन अबैध रेत उत्खनन परिवहन करने बालों पर कार्यवाही करते आ रहे हैं जिससे रेत माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है।
उक्त कार्यवाही में बरेली एसडीएम संतोष मुग्दल के साथ बाड़ी तहसीलदार प्रमोद उइके, नायब तहसीलदार शिबू सिंह कसोरिया सहित संयुक्त राजस्व टीम का सहयोग रहा।
इस संबंध में संतोष मुग्दल, एसडीएम बरेली का कहना है कि कलेक्टर अरबिंद दुबे के निर्देशन में बाड़ी बरेली राजस्व सीमा में हो रहे अबैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही की जा रहीं है इसी कड़ी में आज 5 ट्रेक्टर ट्रॉलियों को अबैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया जिन्हें बाड़ी बरेली पुलिस की अभिरक्षा में सौंप आगामी कार्यवाही के लिए मामला पंजीबद्घ कर जिला कलेक्टर को सौंप दिया है ।



