पर्यावरणमध्य प्रदेश

भारत देश का कर्ज चुकाना है- हमे अपने देश को प्लास्टिक मुक्त बनाना है, स्वच्छता अभियान का सन्देश

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । बुधवार 2 अक्टूबर महात्मा गॉधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद पाटन में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता, स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के समापन पर निकाय स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी एवम लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही कार्यालय के सभाकक्ष में ’’स्वच्छ भारत मिशन एवं अमृत योजना’’ अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा स्वीकृत परियोजनों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
इस दौरान निकाय के समस्त सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। स्वच्छता अभियान के तहत अमृत 2.0 एवं नाग तालाब स्थित पार्क में साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया गया । साथ ही अमृत 2.0 अंतर्गत प्रगतिरत् कार्याें का निरीक्षण किया गया । वहीं संबंधित ठेकेदार को कार्य गुणवत्तापूर्ण करते हुये अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।
कार्यक्रम में रतन सिंह महरोलिया पूर्व आयोग सदस्य, म.प्र. राज्य सफाई कर्मचारी म.प्र. आयोग के मुख्य आतिथ्य में एवम आचार्य जगेन्द्र सिंह अध्यक्ष नगर परिषद, पाटन की अध्यक्षता एवम समस्त पार्षदगण की उपस्थिति, जयश्री चौहान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित निकाय के समस्त कर्मचारीगण इस दौरान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button