आस्था का महापर्व: चुनरी यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

अखाड़े के युवाओं ने दिखाएं विभिन्न करतब,
चुनरी यात्रा का स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
महाकाली की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में हिंदू युवा मंडल के नेतृत्व में भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन दशहरा मैदान से किया गया, जिसने नगर में अद्भुत धार्मिक उत्साह का संचार किया। यह यात्रा दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर नया बस स्टैंड, गर्ल्स स्कूल रोड, गांधी बाजार, पुराना बस स्टैंड होते हुए खिरिया नारायण दास माता मंदिर टेकरी पहुंची, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी को चुनरी अर्पित की। इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह ने नगर को भक्तिमय कर दिया।
यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महाकाली की जीवंत झांकी, जो नृत्य करते हुए आगे बढ़ रही थी, यात्रा का मुख्य आकर्षण बनी। ढोल-नगाड़ों की गूंज, अखाड़ों के उत्साही प्रदर्शन, और भक्तों के जयकारों ने नगर में एक अद्वितीय धार्मिक माहौल बना दिया।
इस यात्रा में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने इसे और विशेष बना दिया। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के जेष्ठ पुत्र दुर्गेश प्रताप सिंह,
नपा अध्यक्ष संदीप लोधी हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष राय, राजेंद्र सिंह तोमर, सुरेश ताम्रकार, कमल सिंह साहू, विजय पहलवान, बबलू यादव, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, अजय सिंह जाट, कमल सिंह साहू, संदीप यादव, हरि साहू, डॉ. जितेंद्र तोमर, सत्यजीत दुबे, सरस जैन, बसंत शर्मा, बाबूलाल पंथी, राजेश यादव, शालिग्राम नेमा, संतोष कंडया, ऋषि राज शर्मा, प्रदीप सोनी, विमल जैन, बृजेश लोधी, संजय राय, महेश नेमा, सुनील शर्मा, सीएम साहू, सहित बड़ी संख्या में युवा और मातृशक्ति यात्रा में शामिल हुए।
विशाल चुनरी यात्रा में विशेष सहयोगी के रूप में हिंदू युवा मंडल के अध्यक्ष मयंक सिंह जाट, दुर्गेश कुशवाहा, गोलू वाल्मीकि, महेंद्र तोमर, आकाश कुशवाहा, पवन कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, देव दुबे, अभिषेक वाल्मीकि, और आदर्श यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यह आयोजन सफल बना।
थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर दलवल के साथ व्यवस्थाएं करते नजर आए वहीं नगर पालिका की दमकल तेज धूप से चुनरी यात्रियों को बचाने पानी का छिड़काव करती हुई चल रही थी।


