खनिज अमले के हत्थे चढ़े ओवरलोड रेत से भरे तीन डंपर,रेत माफियाओं में मचा हड़कंप जिले की सभी ठेके की 56 रेत खदानें हुईं निरस्त
–रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। खनिज महकमे के अमले ने बीती रात जिले की तहसील बरेली, उदयपुरा तहसील के कस्बा देवरी के नजदीक रेत खदानों पर छापेमारी कार्यवाही की। खनिज अमले ने पुलिस, होमगार्ड सैनिकों की मदद से ओवर लोड रेत से भरे दो डंपरों की धरपकड़ कर जिले की बम्होरी थाने में पुलिस कस्टडी में खड़े करवा दिए गए हैं। यह तीनों रेत से भरे डंपरों को बगैर रॉयल्टी के परिवहन किया जा रहा था।
रेत माफियाओं के हौसले बुलंद इतने हैं कि दबंगई इस कदर हावी है कि रेत खदानों पर रेत माफियाओं का गिरोह की सरेआम गुंडागर्दी कायम है। साथ ही जिला खनिज विभाग और जिला प्रशासन के आला अफसर चैन की नींद सो रहे हैं।
जिला खनिज विभाग के अधिकारी आरके कैथल, खनिज इंस्पेक्टर राजीव कदम ने बताया कि रायसेन जिले की रेत की सभी 56 खदानें निरस्त कर दी गई हैं। उसके बावजूद भी नर्मदा नदी की रेत खदानों में रेत का वअवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।ऐसा ही एक मामला रायसेन जिले की बरेली तहसील अंतर्गत ग्राम सोजनी एवं केलकच्छ रेत खदान पर दबंग रेत माफिया प्रशासन की आंखों के सामने से सरेआम कर रहे हैं। रेत के अवैध खनन की जब इस बात की सूचना भोपाल कमिश्नर गुलशन बामरा को लगी तो तत्काल रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल को निर्देश दिए । तभी रायसेन की खनिज टीम ने पुलिस कर्मियों की सहायता से अमले खनिज अमले पुलिस टीम के साथ ग्राम सोजनी, तहसील बरेली, कैलकच्छ देवरी रेत खदानों में खनिज रेत उत्खनन की शिकायतों पर कार्यवाही में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 3 डंपरों को बम्होरी थाने की पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त जप्तशुदा वाहनों पर अवैध रेत परिवहन के प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में अग्रिम जुर्माने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



