क्राइम
वन अमले को धमकाकर कस्टडी से डंफर भगाने वाले मामले में डंफर और आरोपी ने किया सरेंडर
वन कर्मियों की कस्टडी से भागा डंफर लेकर आरोपी भाग गया था
रायसेन । रायसेन 29 जनवरी 2023 को अवैध पत्थर खोड़ा लेकर जा रहे डंफर क्रमांक एमपी 04 GA 4786 को वन विभाग द्वारा जप्त किया था। वन विभाग जप्ती के बाद डंफर को बलपूर्वक आरोपीगण द्वारा भगाकर ले जाने के मामले में देवनगर थाने में एफआईआर हुई थी ।
डंफर एवम आरोपियों ने देवनगर थाने में किया सरेंडर । वन अमला डंफर को अपनी कस्टडी में लेने के लिए देवनगर थाने पहुंचा। उल्लेखनीय है की वन विभाग द्वारा 29 जनवरी 2023 को पत्थर के खोडों से भरा डंफर अवैध तरीके से परिवहन की सूचना पर देवनगर थाने की राजघाटी से वन अमले को डरा धमकाकर भागकर ले जाने के मामले में देवनगर थाने में एफआईआर हुई थी ।



