गौरव चौरसिया (विक्की भैया) चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

रायपुर। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु छ्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सम्पूर्ण भारत वर्ष से समाज बंधु दो दिन से जुटे हुए थे। प्रथम दिवस 25 मार्च शनिवार को नामांकन, जांच एवं नाम वापसी के बाद दो प्रत्याशी चुनाव मैदान उतरे थे। गौरव चौरसिया जो कि वर्तमान में मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष है। तथा निवर्तमान अध्यक्ष रमेश लख्खू चौरसिया मुंबई जो महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच मतदान द्वितीय दिवस 26 मार्च रविवार को हुए में श्री गौरव चौरसिया (विक्की भैया) को भारी मतों से विजयी निर्वाचित हुए।
इस मतदान प्रक्रिया जानकारी के अनुसार 844 वोटो में से गौरव चौरसिया (विक्की भैया) को 493 वोट और रमेश लख्खू चौरसिया को 351 वोट प्राप्त हुए और इस तरह 142 वोटो से गौरव चौरसिया (विक्की भैया) निर्वाचित घोषित हुए।
समाज बंधुओ ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से आशा है व्यक्त की है कि इस संगठन को शिखर की उंचाई पर पहुंचाने में अहम भूमिका भूमिका निभाएगै। आयोजक समिति चौरसिया वेलफेयर सोसायटी छत्तीसगढ़ रायपुर ने सभी समाज बंधुओ को धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रथम बार विशाल संख्या में समाज बंधुओ ने सामाजिक महाकुंभ में पहुंच कर अपनी आहुति दी।




