मध्य प्रदेश

आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती: जन अभियान परिषद ने किया शंकर व्याख्यान माला का आयोजन

गणमान्य नागरिकों के अलावा जन अभियान परिषद से जुड़े सदस्यों की रही उपस्थिति, करौंदी के महर्षि महेश योगी विद्यापीठ के ध्यान हाल में हुआ आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ढीमरखेड़ा द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को भारत के भागौलिक केंद्र बिंदु करौंदी स्थित महर्षि महेश योगी वैदिक विद्यापीठ ध्यानहाल में आचार्य शंकर के जीवन दर्शन पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महर्षि विवि के परिसर प्रभारी डॉ. उमाशंकर तिवारी,आचार्य सर्वेश चतुर्वेदी ने शंकराचार्य जी के जीवन दर्शन पर विस्तृत रूप से बताया कि आदि गुरु शंकराचार्य ने 8 वर्ष की उम्र में सन्यास लिया। सनातन धर्म की एकजुटता को बनाए रखने के लिए उनके द्वारा चार मठों की स्थापना पैदल यात्रा कर पूरे भारत में की गई। उन्होंने 32 वर्ष की छोटी सी उम्र में भारत का भ्रमण कर अलग-अलग संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। इसके साथ ही वक्ताओं ने शंकराचार्य के जीवन पर विस्तृत से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजा चौरसिया, समाजसेवी राजेश व्योहार, संदीप सोनी, ललित गौतम, अरुण गुप्ता, जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केशवाल, ब्लॉक समन्वयक बबीता शाह, अरविंद शाह के अलावा महर्षि विद्यापीठ के प्रभारी अरविंद सिंह, आश्रम प्रशासनिक अधिकारी जयविंद पाण्डेय, वीरेन्द्र चौबे, रामदरश यादव सहित महर्षि आश्रम के आचार्य, विद्वान, वेदपाठी छात्र, गणमान्य नागरिकों जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों और छात्रों की उपस्थित रही।ढीमरखेड़ा ब्लॉक समन्वयक बबीता शाह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अंकित झारिया के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button