मध्य प्रदेश

विधार्थियो को महाविद्यालय लाओ अभियान चलाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
मध्यप्रदेश शासन की उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में आकारमिक सत्र 2022 में प्रवेश लेने के लिए कालेज चलो अभियान चलाया जाना है इस हेतु अग्रणी शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी के प्राचार्य डॉ.सुधीर खरे के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय उमरियापान के सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि विद्वानों के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान, पुष्कर पब्लिक स्कूल उमरियापान, सरस्वती शिशु मंदिर उमरियापान, में जाकर वविद्यार्थियों को शिक्षकों एवं अभिभावकों जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर समस्त हितग्राही योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया l साथ ही ई प्रवेश प्रक्रिया से अवगत कराया गया राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानकारी दी गई। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान के प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे के निर्देशानुसार उक्त अभियान में सहायक प्राध्यापक श्रीमती दीपिका जैन एवं अतिथि विद्वान डॉ जयश्री शुक्ला. डॉ अरुणा दास. श्रीमती सोनम साहू ,डॉ दिव्या शुक्ला, डॉ आशीष पांडे, डॉ जयप्रकाश अवस्थी. ईश्वर दीन चौधरी. डॉ नीमा सिंह, राजाराम सूर्यवंशी. श्री रहवर रजा मंसूरी आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button