धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रीराम शोभायात्रा का गांव गांव में हुआ भव्य स्वागत, श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की झाँकी का पूजन अर्चन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 सिलौंडी में रविवार को सुबह 9 बजे विशाल राम दरबार शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, गणेश साहू ने श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमानजी का पूजन अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा बड़े धूमधाम से आगे बढ़ते हुए सिलौंडी पहुँची सिलौंडी में भव्य स्वागत एवँ ग्राम भमण के बाद शोभायात्रा कछार गांव बड़ा 11.30 बजे, इटौली 12 बजे, बरहटा 12.30 बजे, सुनारखेड़ा 1.30 बजे, दशरमन 2 बजे, गनियारी 3 बजे, मुरवारी 3.30 बजे, सनकुई 4 बजे, गोपालपुर 5.30 बजे, सगवा 6 बजे पहुँची सभी गांवों में भव्य स्वागत कर जय श्रीराम के नारों से आकाश गूँज उठा । शोभायात्रा का समापन ग्राम अतरसुमा में 6.30 बजे हुआ । सभी गांवों के सरपंचों, वरिष्ठ जन महिलाओं ने भगवान का पूजन अर्चना किया । सभी ग्रामों में राम दरबार शोभायात्रा का स्वागत किया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button