मध्य प्रदेश
राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
सिलवानी। नगर के अग्रणी शिक्षण संस्था ज्ञानसागर स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं राधा कृष्ण के रूप में सजकर आए। साथ ही श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भी चित्रण किया और भगवान कृष्ण के भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी।विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू, विजय सोनी उपस्थित रहे।
इस अवसर प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा गोकुल में ब्रजवासियों की सुरक्षा एवं दैत्य शक्तियों के विनाश के लिये अवतार हुआ था इसी तारतम्य में भगवान कृष्ण ने पूतना, चारूण एवं कंस जैसे आतताइयों का वध कर समाज में शांति की स्थापना की। इस दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में सभी बच्चों को फल एवं टाफी का वितरण स्कूल प्रबंधन की ओर से किया गया।



