कृषिमध्य प्रदेश
व्रहत्तकार सहकारी समिति में किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मध्यप्रदेश शासन की किसानों के हित में चलाई जा रही है ऋणमाफी योजना के अंतर्गत दिनांक 13 जून 23 मंगलवार को वृताकार सेवा सहकारी समिति मझौली शाखा समिति में मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना अंतर्गत कालातीत कृषकों को ब्याज माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए । जिसमें समिति अध्यक्ष परमेश्वरसिंह की अध्यक्षता में एवं मुख़्य अतिथि शरद जैन जिला सहकारिता प्रकोष्ठ ग्रामीण संयोजक, विशिष्ट अतिथि मुकेश सेन पश्चिम मंडल अध्यक्ष, शाखा प्रबंधक देवेंद्र यादव, समिति प्रबंधक जेठूलाल झारिया, उप सहायक प्रबंधक अखिलेश भट्ट उपस्थित रहे।



