अवैध शराब के विरूध्द अभियान में बडी मात्रा शराब जप्त
सिलवानी । पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे, एवं एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिलवानी निरी. पूनम सविता एवं चौकी प्रभारी जैथारी उनि सुनील भदौरिया द्वारा नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत कुल 310 क्वाटर देशी मदिरा मसाला कीमती 36000/- रूपये जप्त की गई।
थाना सिलवानी पुलिस द्वारा नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार जैथारी क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर दविस की कार्यवाही की जा रही है और अवैध शराब बेचने व बनाने वालो पर लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की गई है ताकी गांव में कोई शराब लाकर न बेच सके। इसी अभियान में दिनांक 13.12.25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी की एक व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल क्र एमपी 38 जेड ए 4073 से सिलवानी तरफ से अवैध शराब बोरी मे मो० सा० की शीट से बांधकर परिवहन करके ले जा रहा है जो सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर घेरा बंदी करते हुये मुखबिर के बताये स्थान ग्राम घूरपुर रोड परासिया तिगड्डा पर रेड कार्यवाही की गई दौराने कार्यवाही एक व्यक्ति को पकडा नाम पूछने पर अपना नाम शिब्बू उर्फ अरविन्द राय पिता स्व दिलीप राय उम्र 34 साल निवासी ग्राम प्रतापगड बताया एवं आरोपी के कब्जे से कुल 310 क्वाटर देशी मसाला मदिरा कीमती 36000/- जप्त कर आरोपीयो का कृत्य धारा 34(2) आवकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी के विरूध्द अप.क्र.447 / 25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक पूनम सविता, उनि सुनील भदौरिया, सउनि परशराम, प्र. आर. राजेश गौतम, प्र. आर. नरेन्द्र रघुवंशी, आर. विनय, आर. विक्रम सिंह, सैनिक महेन्द्र रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।



