मध्य प्रदेशविधिक सेवा

मूल कर्तव्य जागरुकता सप्ताह अंर्तगत विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

सिलवानी। प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश रायसेन अनिल कुमार सुहाने के निर्देशानुसार, तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2025 शुक्रवार को मूल कर्तव्य जागरुकता सप्ताह अंर्तगत एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय क.उ.मा. विद्यालय सिलवानी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी सुनीता पचौरिया ने उपस्थित छात्राओं को बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में बालिकाएं जब तक अपने कानून अधिकारों के प्रति जागरुक नहीं होगी तब तक वह अपने हक व अधिकारों का संरक्षण उचित रुप से नहीं कर पायेगी इसलिए आज के समय में विधिक साक्षरता का महत्व काफी बढ गया है । उन्होने कहा कि आज के समय में हमें कानून का जितने अच्छे से ज्ञान होगा हम उतना ही जागरुक होकर अपने ऊपर होने वाले शोषण अत्याचार व अनुचित कार्य का पुरजोर विरोध कर सकेगे । न्यायाधीश सुनीता पचौरिया द्वारा शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए बालिकाओं का शिक्षित होना अति आवश्यक चाहिए । यह समाज का तथा हम सबका कर्तव्य है कि बेटियों को सामाजिक एवं लैंगिक असमानताओं का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में न्यायाधीश सुनीता पचौरिया द्वारा छात्राओं को बताया गया कि मौलिक अधिकारों के हनन पर कानून की मदद लें। देश की संपत्ति को अपनी संपत्ति समझना हर नागरिक का कर्तव्य बनता है। इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य छात्राओं को संविधान, अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करना है। सभी नागरिकों को अपने मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। सभी पढे़ लिखे लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का ज्ञान होना चाहिए। मूल कर्तव्य के तौर पर 6 वर्ष से 14 वर्ष के उम्र के बच्चों को स्कूली शिक्षा सुविधा मुहैया कराने की बात कही गई।
शिविर में स्कूल प्राचार्य सोनल नामदेव, स्कूल स्टाफ सहित छात्राएं मौजूद रही ।

Related Articles

Back to top button